Search

आदित्यपुर : नगर निकायों का चुनाव अबिलंब हो, जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल न बढ़ाए सरकार - पुरेंद्र

Adityapur (Sanjeev Mehta) : 28 अप्रैल के बाद नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल बढ़ाने व नहीं बढ़ाने को लेकर आदित्यपुर के दो नेताओं ने विरोधाभासी बयान जारी किया है. जलाडो के अध्यक्ष ने जहां बोर्ड का कार्यकाल विस्तार की वकालत की है वहीं अब उनके विरोध में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने सरकार से उन सभी नगर निकायों का चुनाव अबिलंब कराए जाने की मांग करते हुए पुराने बोर्ड को विस्तार नहीं देने की मांग की है. पुरेंद्र ने कहा है कि जहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है या अप्रैल 2023 में पूरा होने को है वहां सरकार निकाय चुनाव में आ रही अड़चनों को दूर कर अबिलंब चुनाव कराए. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम की जनता चुनाव के माध्यम से नई और ऊर्जावान स्थानीय सरकार बनाना चाहती है. उन्होंने कहा कि पुरानी कमेटी को विस्तार नहीं मिलना चाहिए. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-rojedars-prayed-for-peace-and-peace-in-iftar-party/">कोडरमा:

इफ्तार पार्टी में अमन व शांति के लिए रोजेदारों ने मांगी दुआ

पड़ोसी जिले में बिना चुनाव के हो रहा बेहतर काम

उन्होंने जोर देकर कहा कि पड़ोसी जिला जमशेदपुर में मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जुगसलाई नगरपालिका में बिना चुनाव के बेहतर काम हो रहा है. उन्होंने सरकार से मांग किया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल समाप्ति के उपरांत निकाय चुनाव होने तक जमशेदपुर के तर्ज पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बने, जिसमें स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायक, डीडीसी, एसडीएम, अपर नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, विशेष पदाधिकारी सदस्य मनोनीत किए जाएं. उन्होंने कहा कि झारखंड की लोकप्रिय सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग निकायों का चुनाव कराना चाहती है, तभी तो दिसंबर 2022 में चुनाव कराने की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी, लेकिन कुछ अड़चनों के कारण चुनाव फिलहाल बाधित है. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि झारखंड सरकार शीघ्र ही नगर निकायों का चुनाव कराएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp