Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : प्रेस क्लब सरायकेला-खरसावां का चुनाव सम्पन्न, मनमोहन सिंह बने अध्यक्ष

Adityapur (Sanjeev Mehta) : द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का चुनाव जिला प्रशासन की देखरेख में रविवार को सूचना भवन सरायकेला में सम्पन्न हुआ. चुनाव में डीसी सरायकेला द्वारा बनाये गए चुनाव पर्यवेक्षक उपेंद्र कुमार और जिले के जन सूचना पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के साथ संतोष कुमार की देखरेख में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया. जिसमें मनमोहन सिंह को जहां निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया वहीं रमजान अंसारी महासचिव और संजीव कुमार मेहता को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया. इस प्रक्रिया में जिले के विभिन्न संस्थानों के 48 पत्रकारों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-student-sangharsh-samiti-will-take-out-an-outrage-rally-on-april-6-regarding-planning-policy/">चाईबासा

: नियोजन नीति को लेकर 6 अप्रैल को छात्र संघर्ष समिति निकालेगी आक्रोश रैली

उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

बता दें कि द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का विधिवत गठन 4 अप्रैल 2021 में हुआ था. प्रेस क्लब के दूसरी बार गठन के बाद उपायुक्त अरवा राजकमल समेत जिले के सभी पदाधिकारियों ने क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है. चुनाव के बाद क्लब के सदस्यों ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही