Search

 
 
 

आदित्यपुर : बिजली मिस्त्री पर पैसे लेकर मीटर नहीं लगाने का आरोप

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मीरुडीह समेत आसपास के विभिन्न बस्तीवासियों ने बिजली मिस्त्री संजय सिंह पर अवैध पैसे लेकर मीटर नहीं लगाने का आरोप है. इस आरोप के तहत बस्तीवासियों ने सोमवार को सहायक अभियंता बिजली विभाग आदित्यपुर कार्यालय का घेराव किया है. बस्तीवासियों का कहना है कि संजय सिंह ने दो साल पूर्व उनसे सात-सात हजार रुपये मीटर लगाने के लिए वसूला था. साथ ही एक महीने में मीटर लग जाने का भरोसा दिलाया था. लेकिन आज दो साल बीत जाने के बाद भी मीटर नहीं लग पाया है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birhor-who-was-suffering-from-tb-for-four-days-died-during-treatment-in-sadar-hospital/">चाईबासा

: टीबी से ग्रसित बिरहोर की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

सहायक अभियंता कार्यालय में नहीं थे मौजूद

वहीं, इस संबंध में सहायक अभियंता से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया. वे कार्यालय में भी मौजूद नहीं थे. साथ ही बिजली मिस्त्री संजय सिंह भी ऑफिस में मौजूद नहीं थे. कार्यालय के कर्मियों ने आउट ऑफ स्टेशन होने की जानकारी दी. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-pansas-got-the-water-tower-repaired-at-private-expense/">गालूडीह

: पंसस ने निजी खर्च पर जलमीनार की कराई मरम्मत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही