Search

 
 
 

आदित्यपुर : कुलुपटांगा और जुगसलाई फीडर में लोड शेडिंग से हर आधे घंटे में कट रही बिजली, लोग परेशान

 
Adityapur :  यूं तो पूरे झारखंड में इन दिनों लोग घोर बिजली संकट से जूझ रहे हैं. लेकिन आदित्यपुर के आमलोगों का आरोप है कि उनके यहां जरूरत से ज्यादा बिजली की कटौती की जा रही है. इधर विभाग भी रटा रटाया शब्द ही दोहरा रही है कि बिजली कम मिल रही है, हम कुछ नहीं कर सकते. ऐसे में इस महंगी बिजली और घंटों लोड शेडिंग से यहां के उपभोक्ता बेहाल है. आदित्यपुर के जनप्रतिनिधि भी बिजली के लोड शेडिंग के मामले में यदा-कदा ही विरोध करते सुने जाते हैं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-nit-jamshedpur-is-providing-training-on-gomay-products-to-rural-women/">आदित्यपुर

: ग्रामीण महिलाओं को गोमय उत्पादों का प्रशिक्षण दिला रहा एनआईटी जमशेदपुर

सोमवार की रात भी डेढ़ घंटे तक दोनों फीडर में गायब रही बिजली

विदित हो कि इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक कटौती आदित्यपुर विद्युत सब स्टेशन के कुलुपटांगा और जुगसलाई फीडर में हो रही है. यहां रात में हर आधे घंटे में बिजली कट रही है. लोग रात को ठीक से अपनी नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, हल्की आंधी- बारिश हो या मेंटेनेंस का मामला, सबसे ज्यादा प्रभावित इन्हीं दोनों फीडर के उपभोक्ता होते हैं. सोमवार की रात भी 11:45 बजे से लेकर एक बजे तक दोनों फीडर में बिजली गायब रही. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-congress-workshop-discusses-organisation-strength/">बोकारो

: कांग्रेस कार्यशाला में हुई संगठन मजबूती पर चर्चा

झारखंड सरकार की बिजली जुस्को की तुलना में अधिक महंगी

वहीं, जब विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद से संपर्क साधा गया तो उन्होंने लोड शेडिंग का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया. माना जा रहा था कि जुस्को पावर के आने से लोड कम होगा, जिससे झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से बिजली लेने वालों को निर्बाध बिजली मिलेगी. लेकिन ठीक इसके विपरीत लोड शेडिंग की समस्या बढ़ गई है. झारखंड सरकार की बिजली जुस्को की तुलना में अधिक महंगी है. बावजूद इसके लोगों को बिजली की समस्या से हर दिन दो-चार होना पड़ रहा है. कुछ दिनों में अब बारिश का मौसम शुरू होने वाला है. ऐसे में जर्जर पोल और तार परेशानी का सबब बनेंगे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-beating-wife-to-death-in-ulidih-arrested/">जमशेदपुर:

उलीडीह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही