Search

 
 
 

आदित्यपुर : विद्युत विभाग ने सहायक अभियंता कार्यालय में लगाया विशेष कैम्प

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर विद्युत कार्यपालक सह सहायक अभियंता कार्यालय में शुक्रवार को विशेष कैम्प का आयोजन हुआ. इसमें उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी. विशेष कैम्प में ऑन द स्पॉट करीब 50 मामले सुलझाए गए हैं. जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह शिविर शाम 3 बजे तक चलेगा. काफी संख्या में उपभोक्ता समस्या लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं. शिविर में सभी तरह की समस्याओं का निवारण किया जा है. इनमें सबसे अधिक मामले गड़बड़ी वाले बिल प्रपत्र में सुधार के सामने आ रहे हैं. इसके अलावा उपभोक्ता अपनी लोड भार बढ़ाने और नए कनेक्शन के लिए भी ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर रहे हैं. साथ ही बिजली बिल जमा लिए जा रहे हैं. इसके अलावा लाइन डिस्कनेक्टिंग के कार्य सहित सभी तरह के समस्याओं का निवारण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-held-with-289-pudia-brown-sugar-went-to-jail/">आदित्यपुर

: 289 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो धराये, गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही