Search

आदित्यपुर : विद्युत विभाग के जमशेदपुर सर्किल को 31 मार्च तक 70 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य

Adityapur (Sanjeev Mehta) : 31 मार्च तक विद्युत विभाग की जमशेदपुर सर्किल को 70 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है. जिसको देखते हुए विद्युत एसई दीपक कुमार और जीएम श्रवण कुमार दोनों स्वयं घूम कर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की जांच कर रहे हैं और रीडिंग ले रहे हैं. जानकारी देते हुए विद्युत एसई दीपक कुमार ने बताया कि राजस्व की लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजकर आगाह किया जा रहा है. उनके परिसर में लगे ट्रांसफार्मर की रीडिंग ली जा रही है. चूंकि रीडिंग और खपत में डिफरेंस आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि राजस्व वसूली में जेई और बिजली मिस्त्री तक को टास्क दिया गया है. क्षेत्र में माइकिंग कराई जा रही है.

इसे भी पढ़ेंतांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-ryots-hold-meeting-against-icha-dam-reiterate-resolution-to-get-dam-canceled/">तांतनगर

: ईचा बांध के विरोध में रैयतों ने की बैठक, डैम रद्द करवाने का संकल्प दोहराया

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp