Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 1817 उपभोक्ताओं का दो वर्ष पूर्व कटी थी बिजली, आज-तक नहीं आए जुड़वाने

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल में 1817 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका दो वर्ष पूर्व बकाया के कारण लाइन काटा गया था. लेकिन आज तक ऐसे उपभोक्ता लाइन जुड़वाने विभाग के पास नहीं आए हैं. जबकि विद्युत विभाग के खाते में ऐसे 1817 उपभोक्ताओं के पास विद्युत विभाग का पांच करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है, जिसे विभाग राजस्व की क्षति बता रही है. इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत प्रमंडल आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद बताते हैं कि अब विभाग ऐसे सभी उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर उनकी खोज खबर ले रही है कि वे बगैर के बिजली के कैसे रह रहे हैं, वे यहां हैं भी या नहीं ? इसे भी पढ़ें :केंद्र">https://lagatar.in/center-seeks-report-case-of-illegal-mining-on-100-acres-of-land-by-ntpc/">केंद्र

ने मांगी रिपोर्ट : मामला एनटीपीसी द्वारा 100 एकड़ जमीन पर अवैध खनन का

बिजली बिल जमा करने का नोटिस भेज रही विभाग

कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद कहते हैं कि यदि हैं तो वे बगैर बिजली के कैसे रह रहे हैं, क्या दूसरी एजेंसी से जुड़ चुके हैं और अगर जुड़ चुके हैं तो दूसरी विद्युत सप्लाई एजेंसी ने उन्हें बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र के कैसे बिजली का कनेक्शन दे दिया है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बिजली विभाग वर्तमान बकायेदारों को भी बिजली बिल जमा करने का नोटिस भेज रही है जो पांच हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बाकी रखे हुए हैं. उपभोक्ताओं को विभाग पांच मार्च से नोटिस भेजकर 15 दिन का अल्टीमेटम दे रही कि वे 20 मार्च तक बकाया बिजली बिल जमा कर दें अन्यथा 25 मार्च से विभाग लाइन काटो अभियान की शुरुआत करेगी. विभाग वर्ष के अंतिम वित्तीय माह में राजस्व के लिए रणनीति तैयार कर चुकी है. पूरे प्रमंडल में 10 टीम बनी है जो बकायेदार उपभोक्ताओं के घर जाकर उनसे बकाया बिल वसूलने में लगेंगे. कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने यह भी बताया कि मार्च 2023 के बाद अप्रैल 2023 से विभाग प्रत्येक माह बिजली बिल जमा नहीं करनेवालों की बिजली बगैर नोटिस दिये काटने की योजना बना चुकी है. इतना ही नहीं विभाग ने अब ऊर्जा मित्र को भी बिजली बिल वसूली में लगाने का निर्णय लिया है जो एक से 25 तारिख तक मीटर रीडिंग करेंगे और 25 से 30 तारीख तक डोर-टू-डोर जाकर बिजली बिल वसूलेंगे. इसे भी पढ़ें :होली">https://lagatar.in/inflation-hits-before-holi-lpg-cylinder-costlier-by-rs-50-commercial-cylinder-price-increased-by-rs-350/">होली

से पहले महंगाई की मार! एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़े
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही