Search

आदित्यपुर : पुरेंद्र के प्रयास से मीरूडीह-हरीनगर में विद्युतीकरण का कार्य शुरू

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड संख्या-10 अंतर्गत मीरूडीह हरीनगर में विद्युतीकरण का कार्य आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के अथक प्रयास से शुरू हो गया है. बता दें कि इस इलाके में विद्युत पोल नहीं होने के कारण सैकड़ों घरों में लोग बांस के सहारे काफी दूरी से निजी खर्च पर बिजली का कनेक्शन लाए हुए थे. विशेषकर बरसात के दिनों में बांस उखड़ जाने के कारण तार गिरने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. साथ ही साथ आंधी पानी के दिनों में लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता था. रविवार से शुरू हुए विद्युतीकरण कार्य के तहत 20 पोल बॉक्स सहित केबुल लगाने का काम हो रहा है. इससे बस्तीवासियों में काफी खुशी है. इससे पूर्व भी मीरूडीह में पुरेंद्र नारायण सिंह के प्रयास से बस्ती के मुख्य मार्ग में 20 पोल एवं केबुल लगाया गया था, साथ ही साथ सभी खंभों में स्ट्रीट लाइट भी लगे गई थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-outstanding-notice-sent-from-sp-office-to-vice-president-of-bar-association-and-congress-leader/">आदित्यपुर

: एसपी कार्यालय से बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता को भेजा गया बकाया नोटिस

बस्तीवासियों में दिखी खुशी

इधर, विद्युतीकरण कार्य शुरू होने पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने स्थल विजिट कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे मीरूडीह बस्ती के लिए सिर्फ एक 200 केवीए का ट्रांसफार्मर टेंपो स्टैंड के पास लगा हुआ है, इस कारण पूरे मीरूडीह बस्ती में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने मीरूडीह बस्ती के शिव मंदिर के निकट एक अतिरिक्त 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की. विद्युतीकरण कार्य प्रारंभ होने पर बड़ी संख्या में बस्तीवासियों ने एकत्र होकर खुशी का इजहार किया. जिसमें प्रमुख रूप से प्रमोद गुप्ता, प्रभास कुमार झा, मुकेश कुमार गिरी, टुनटुन झा, राजू ठाकुर, सूरजभान पाल, रोशन झा, अभिषेक पाठक, राजेश यादव, विपिन यादव, जीतू शाह, तारकेश्वर झा सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//