Search

 
 
 

आदित्यपुर : पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने पर कर्मचारियों ने केक काट मनाई खुशी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड कैबिनेट द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की घोषणा से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है. राज्य सरकार के इस घोषणा का गम्हरिया प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री व उनके सहयोगी मंत्रियों, विधायकों का आभार प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-singhbhum-kshatriya-mahasabha-objected-on-fb-giving-wrong-information-about-the-granddaughter-of-raja-arjun-singh/">चक्रधरपुर

: एफबी पर राजा अर्जुन सिंह की पौत्रवधू की गलत जानकारी देने पर सिंहभूम क्षत्रिय महासभा ने जताई आपत्ति

मौके पर ये थे उपस्थित 

इस खुशी में प्रखंड व अंचल कर्मियों  ने शनिवार को केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी .इस मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने इस पेंशन योजना में आ रही कुछ अड़चनों को भी दूर करने की मांग सरकार से किया है. इस मौके पर बीडीओ मारुति मिंज, सीओ मनोज कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दयानंद प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज झा के अलावा अंचल निरीक्षक, प्रखंड व अंचल के नाजिर, राजस्व कर्मचारी समेत सभी कर्मचारी उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही