Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कर्मचारियों को ईद में नहीं मिला वेतन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष नील मोहन बानरा, एवं प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर ने राज्य सरकार एवं झारखंड के मुख्यमंत्री से मांग की है कि झारखंड सरकार के अंतर्गत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कर्मचारियों का वेतन भुगतान हेतु सकारात्मक पहल करें. उन्होंने बताया कि अब तक आवंटन प्राप्त नहीं कराया गया, जिसके कारण मार्च एवं अप्रैल का वेतन प्राप्त नहीं हो सका है. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-election-amit-shah-will-do-road-show-in-devanahalli-today/">कर्नाटक

चुनाव : अमित शाह आज देवनहल्ली में करेंगे रोड शो, तैयारियों का लेंगे जायजा
एक तरफ राज्य सरकार द्वारा ईद के अवसर पर कर्मचारियों को 20 अप्रैल से अप्रैल का वेतन भुगतान करने का आदेश दिया गया है, परंतु आज तक ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कर्मचारियों का आवंटन नहीं रहने के कारण वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है. राज्य सरकार के द्वारा यथाशीघ्र कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए वेतन भुगतान के लिए आवंटन निर्गत किया जाए, अन्यथा विशेष प्रमंडल के कर्मचारी ईद मनाने से वंचित रह जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही