Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रमाण पत्रों में अनुशंसा करने हेतु कर्मचारियों को प्राधिकृत किया जाए - पुरेंद्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से संबंधित जाति, आय, आवासीय, पेंशन, म्यूटेशन, वंशावली, उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र आदि में अनुशंसा करने हेतु कर्मचारियों को प्राधिकृत किए जाने की मांग उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां से की है. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 28 अप्रैल को समाप्त हो चुका है. वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के समक्ष जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति, आय, वंशावली, पासपोर्ट सत्यापन आदि कार्यों में वार्ड पार्षद के अनुशंसा की आवश्यकता होती है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-jawahar-navodaya-vidyalayas-better-performance-in-cbse-12th-wave-of-happiness/">सिमडेगा

: सीबीएसई 12वीं में जवाहर नवोदय विद्यालय का बेहतर प्रदर्शन, खुशी की लहर

आम जनता को प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही है कठिनाई

आदित्यपुर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण वार्ड पार्षदों द्वारा अनुशंसा नहीं किया जा सकेगा. ऐसी स्थिति में आम जनता को विभिन्न प्रमाण पत्रों को बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बगल के जिला पश्चिमी सिंहभूम अंतर्गत चाईबासा नगर परिषद में प्रमाण पत्रों के अनुशंसा हेतु अंचलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों को प्राधिकृत किया जा चुका है. ऐसे में यहां भी किसी न किसी कर्मचारियों को प्राधिकृत करना जरूरी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही