Search

 
 
 

आदित्यपुर : NIT जमशेदपुर में इंजीनियरिंग एंड कंपीटिशनल मैकेनिज्म की पढ़ाई सत्र 2023 से होगी शुरू

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एनआईटी जमशेदपुर में सत्र 2022 से शुरू होने वाली इंजीनियरिंग एंड कंपीटिशनल मैकेनिज्म की पढ़ाई एमएचआरडी से अप्रूवल नहीं मिलने की वजह से शुरू नहीं सकी है. यह नया कोर्स है, इसकी पढ़ाई देश के एकमात्र इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी दिल्ली में हो रही है. पिछले साल एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक करुणेश कुमार शुक्ला ने इसका प्रस्ताव एनएचआरडी को भेजा था. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-in-swarnrekha-colony-of-nagar-panchayat-an-elephant-injured-a-middle-aged-man-created-nuisance/">चाकुलिया

: नगर पंचायत के स्वर्णरेखा कॉलोनी में हाथी ने अधेड़ को किया जख्मी, उपद्रव मचाया

कई क्षेत्रों में छात्रों मिलेंगे रोजगार के अवसर 

जानकारी देते हुए निदेशक केके शुक्ला ने बताया था कि पहले वर्ष में इस नए कोर्स के लिए 30 सीटें रखी गई है, ये 30 सीट सिविल औऱ मेटलर्जी इंजीनियरिंग से काट कर ली जा रही है. एनआईटी जमशेदपुर अपने निर्धारित सीटों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करते हुए इस नए कोर्स की पढ़ाई शुरू कराने का कार्यक्रम तय किया था लेकिन कोर्स का अप्रूवल मिलने में थोड़ी तकनीकी अड़चन आ गई. जिसकी वजह से यह कोर्स वर्तमान सत्र में शुरू नहीं हो सका. संस्थान के प्रवक्ता सुनील कुमार भगत ने बताया कि ये कोर्स मल्टी टैलेंटेड है, इसमें ऑटोमोबाइल, स्पेस इंजीनियरिंग सहित कई क्षेत्रों में छात्रों रोजगार के अवसर मिलेंगे. उन्होंने बताया कि संभवतया वर्ष 2023 में इस कोर्स में छात्रों के एमडिशन जरूर होंगे चूंकि अड़चनों को दूर कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-income-tax-department-raids-globus-spirit-limited/">बहरागोड़ा

: ग्लोबस स्प्रिट लिमिटेड में आयकर विभाग का छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही