Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला खरसावां जिला भाजपा कमेटी ने अटल पार्क में रविवार शाम आम बजट 2023-2024 पर जिले के प्रबुद्ध लोगों के साथ चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मानव केडिया ने बजट की बारीकियों को बताते हुए कहा अमृत काल का यह बजट बेहद शानदार बजट है. इस बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की प्रसंशा की जानी चाहिए. उन्होंने कहा आज भारत उन्नति की ओर अग्रसर है. भारत यूपीआई पेमेंट के इस्तेमाल में विश्व में सबसे आगे है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-club-distributed-essential-items-among-patients-in-sadar-hospital/">जमशेदपुर
: विमेंस क्लब ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच आवश्यक सामानों का किया वितरण
: हल्दीपोखर में शौर्य यात्रा समिति के रक्तदान शिविर में 225 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
: विमेंस क्लब ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच आवश्यक सामानों का किया वितरण
नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला सराहनीय
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बजट में कृषि पर भी खास ख्याल रखा है. सरकार ने इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए दो लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए 157 नर्सिंग कॉलेज खोलने का जो फैसला किया है वह सराहनीय है. शिक्षा के लिए सरकार ने तीन वर्षों में 3.5 लाख आदिवासी बच्चों के लिए 740 एकलव्य विद्यालय खोलने का फैसला किया है. साथ ही 38 हजार 800 नए शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला किया है. सरकार ने सीनियर सिटीजन महिलाओं के लिए भी कई छूट का एलान किया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-225-people-voluntarily-donated-blood-in-shaurya-yatra-samitis-blood-donation-camp-at-haldipokhar/">जमशेदपुर: हल्दीपोखर में शौर्य यात्रा समिति के रक्तदान शिविर में 225 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
Leave a Comment