Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें - उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)सरायकेला समाहरणालय सभागार में गुरुवार की शाम उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के संयुक्त अध्यक्षता में नारको को-आर्डिनेशन सेंटर से संबंधित त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में मादक द्रव्य पदार्थों के परिचालन एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु बिंदुवार चर्चा की गई. इस दौरान उपायुक्त ने कहा की नशामुक्ति के प्रति जागरुकता लाने हेतु विभिन्न माध्यम से लगातार जागरुकता अभियान चलाकर मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य के साथ परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत कराया जाए. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सभी कार्यालय प्रधान को सहभागी बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-informed-about-state-government-sponsored-schemes/">चाईबासा

: ग्रामीणों को राज्य सरकार प्रायोजित योजनाओं की दी गई जानकारी

अफीस, गांजा की अवैध खेती करने वालों पर रखें कड़ी नजर

उपायुक्त ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं विद्यालय/महाविद्यालय में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी को 26 जून अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर प्रशिक्षण आयोजित कर नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी अंचल अधिकारी ड्रग ट्रैफिकिंग को रोकने के लिए एक्सचेंज ऑफ इंटेलिजेंस/इंफॉर्मेशन हेतु कर्मचारी, चौकीदार, रोजगार सेवक इत्यादि के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध पदार्थों की खेती पर रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे. उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जिले के सभी थाना प्रभारी, रेंजर एवं अंचल अधिकारी जिले में हो रही अफीम, गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखते हुए समय-समय पर औचक निरीक्षण कर अवैध पदार्थों की खेती तथा उसके परिचालन में संलिप्त लोगों पर नियमसंगत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-decision-to-celebrate-bakrid-festival-with-brotherhood-in-peace-committee-meeting/">चाकुलिया

: शांति समिति की बैठक में बकरीद पर्व भाईचारे से मनाने का निर्णय

बैठक में ये सभी अधिकारी हुए शामिल

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित करने के निर्देश दिए. बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, स्थापना उप समाहर्ता प्रियंका सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, उत्पाद अधीक्षक सरायकेला एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही