Search

 
 
 

आदित्यपुर : एनओसी के लिए 2018 से उद्यमी परेशाान, जेवीबीएनएल ने विवादित बिल का मामला बता लटकाया

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी विप्लव मुखर्जी को वर्ष 2018 से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए जेवीबीएनएल दौड़ा रहा है. विप्लव वरिष्ठ उद्यमी विकास मुखर्जी के पुत्र हैं. वहीं, अनापत्ति की मांग को लेकर गुरुवार की देर शाम सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (सिया) के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत एसई दीपक कुमार से मुलाकात की. साथ ही शीघ्र एनओसी देने की मांग करते हुए शीर्षस्थ पदाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी भी दी है. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-23-sabers-were-examined-in-free-health-camp-in-darisai-sabar-basti/">गालूडीह

: दारिसाई सबर बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 23 सबरों की हुई जांच

कोर्ट ने भी फरियादी के पक्ष मे दिया निर्णय : विप्लव मुखर्जी

सिया प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व उपाध्यक्ष विप्लव मुखर्जी ने बताया कि ऑटो प्रोफाइल कंपनी के एक यूनिट को जेवीबीएनल से मुक्त करने के लिए उनके पिता विकास मुखर्जी 2018 से ही प्रयासरत हैं. लेकिन बिजली विभाग उसे विवादित बिल का मामला बता अब तक अटकाए हुए है. विप्लव मुखर्जी ने कहा कि इस विवाद पर कोर्ट ने भी फरियादी के पक्ष मे निर्णय दिया है. लेकिन बिल सुधार का मामला बता बिजली विभाग मामले को उलझाए हुए है. इसे भी पढ़े : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-appeal-to-the-mosques-of-kanpur-today-muslim-youth-should-also-become-agniveer/">अग्निपथ

योजना : कानपुर की मस्जिदों से आज होगी अपील, मुस्लिम नौजवान भी अग्निवीर बनें

समस्या का समाधान करने का किया जाएगा प्रयास : अधीक्षण अभियंता

विदित हो कि सिया के उद्यमियों ने गुरुवार को बिजली विभाग को अविलंब एनओसी देने को कहा है. इस पर उद्यमियों को अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया है कि 15 दिन का समय दें, बिल विवाद की जो भी समस्या है उसका रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा. वहीं, सिया के उद्यमियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यहां से मामला नहीं सुलझा तो संगठन शीर्षस्थ पदाधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे. उद्यमियों ने बताया कि कई उद्यमी ऐसी कई समस्याओं से परेशान हैं. सरकार और विभाग को साकारात्मक कदम उठाते हुए समाधान करनी चाहिए. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-the-accused-admitted-said-targeting-the-police-had-done-stone-pelting-some-people-had-come-from-outside/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- पुलिस को टारगेट कर किया था पत्थरबाजी, बाहर से आये थे कुछ लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही