Search

 
 
 

आदित्यपुर : जागरूकता शिविर में उद्यमियों को किया गया मतदान के प्रति जागरूक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर सभागार में मंगलवार को मतदान के प्रति उद्यमियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से मुख्य निर्वाचन निबंधन अधिकारी के रवि कुमार उपस्थित थे. उन्होंने उद्यमियों से कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन कराने और वेतन के साथ वोट करने भेजना सुनिश्चित करने का आग्रह किया. पत्रकारों से बात करते हुए के रवि कुमार ने कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम चुनाव आयोग के निर्देश पर हर जगह किया जा रहा है. जिसका लक्ष्य सौ फीसदी मतदान सुनिश्चित कराना है. उन्होंने बताया कि खास तौर पर उन क्षेत्रों में जहां मतदान का प्रतिशत कम रहता है, वहां जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना उद्देश्य है. इस कार्यक्रम में जिले के डीसी अरवा राजकमल, एडीसी सुबोध कुमार, गम्हरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ मारुति मिंज मौजूद थी. वहीं उद्यमियों का प्रतिनिधित्व एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने किया. [caption id="attachment_711325" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/25rc_m_383_25072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यशाल में उपस्थित उद्यमी[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-antisocial-elements-and-social-media-will-be-strictly-monitored-in-muharram-no-change-in-route-will-be-allowed/">जमशेदपुर

: मुहर्रम में असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी,रूट में बदलाव की नहीं मिलेगी अनुमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही