Search

आदित्यपुर : इसरो संगठन के उद्यमी अगलगी के शिकार कंपनी मालिक से मिले, पोछा आंसू

Adityapur (Sanjeev Mehta)बुधवार की शाम इंडस्ट्रियल एरिया फेज 6 स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी में हुई अगलगी की घटना का जायजा लेने गुरुवार को इसरो के प्रतिनिधि बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी पहुंचे. इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार के नेतृत्व में उद्यमियों ने कंपनी के मालिक संजीव कुंडू से मिलकर संवेदना जताई और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया. रूपेश कतरियार ने बताया कि अगलगी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. छोटे उद्यमियों के लिए इस तरह की घटना काफी पीड़ादायक होती है. उनके पास कंपनी को फिर से स्टेबल करना चुनौतियों भरा होता है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-48-bottles-of-illegal-liquor-recovered-from-scooter-youth-arrested/">गोड्डा

: स्कूटी से 48 बोतल अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार
साथ ही नुकसान की भरपाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कंपनी के मालिक के जज्बे की सराहना की. उन्होंने बताया जब घटना घटी तब संजीव कुंडू शहर के बाहर थे. घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों का टाटा मुख्य अस्पताल में ईलाज कराने का निर्देश दिया. उसके बाद फौरन शहर वापस लौटे और डॉक्टरों से मिलकर घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि एक उद्यमी के लिए यह सबड़े दुःखद घड़ी होता है. इसरो अपने साथ जुड़े उद्यमियों के साथ खड़ा है. मौके पर कंपनी मालिक संजीव कुंडू ने बताया कि जिस वक्त घटना घटी वे शहर में नहीं थे, मगर फोन से ही सभी घायलों का बेहतर से बेहतर ईलाज कराने के लिए टीएमएच भेजा गया. इसे भी पढ़ें : गठबंधन">https://lagatar.in/the-coalition-government-has-only-deceived-the-tribals-ramvichar-netam/">गठबंधन

सरकार ने आदिवासियों को सिर्फ छला है : रामविचार नेताम
उन्होंने कहा कि नफा- नुकसान की कोई परवाह नहीं है पहली प्राथमिकता सभी मजदूरों का बेहतर से बेहतर ईलाज कराना है. इसके लिए यदि मुझे कंपनी बेचनी भी पड़े तो परवाह नहीं है. इसरो के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रूपेश कतरियार के साथ समीर सिंह, मनोज कुमार, विनय सिंह, उत्तम चौधरी, सौरभ चौधरी, शैकत घोष, अवनीत मुतरेजा, राजीव शुक्ला आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-worker-dies-6-injured-due-to-collapse-of-high-tension-electricity-tower/">लातेहार

: हाई टेंशन बिजली टावर गिरने से मजदूर की मौत, 6 घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp