Search

 
 
 

Adityapur: मतगणना स्थल काशीसाहु कॉलेज सरायकेला परिसर में बिना पास प्रवेश निषेध

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बगैर वैध पास के किसी भी प्रत्याशी,  इलेक्शन एजेंट व काउंटिंग एजेंट तथा पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधि, आवश्यक सेवाओं के कर्मी को मतगणना स्‍थल काशीसाहु कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. यह जानकारी मतगणना स्थल काशीसाहू कॉलेज सरायकेला परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कल 23 नवंबर को होने वाली मतगणना को लेकर शुक्रवार की देर शाम आयोजित प्रेस वार्ता में दी. इस दौरान प्रतिनियुक्‍त मजिस्‍ट्रेट व अन्‍य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

वाहन पार्किंग के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ब्रीफिंग में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर वाहन पार्किंग के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जिला निर्वाचन पादधिकारी ने ब्रीफिंग में उपस्थित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को बताया कि इलेक्शन एजेंट, काउंटिंग एजेंट तथा मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों का चार पहिया वाहन काशी साहू कॉलेज के पीछे हेलीपैड मैदान  तथा दो पहिया वाहन काशी साहू कॉलेज गेट के समीप कैंटीन के पास से पार्क होगा. वहीं ऑब्जर्वर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कैंडिडेट के वाहन की पार्किंग काशी साहू कॉलेज परिसर में होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में अब तक सबकी सहभागिता से बेहतर ढंग से कार्य सम्पन्न हुए हैं. मतगणना कार्य में भी सभी आपसी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बेहतर वातावरण में मतगणना कार्य सम्पन्न कराने कि दिशा में कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे. किसी भी परिस्थिति में विधि व्यवस्था संधारण में कोई कमी ना हो.

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने कहा कि मतगणना को लेकर काशीसाहू कॉलेज परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. अपने साथ मोबाइल फोन लाने वाले पदाधिकारी कर्मियों को विधानसभावार बनाए जा रहे मोबाइल रिसीव सेंटर पर जमा करना होगा. निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार मीडिया सेंटर तक प्रेस के प्रतिनिधि कैमरा, फोन लेकर जा सकेंगे. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात परिचालन को लेकर विशेष कार्य योजना के तहत कार्य करेंगे ताकि किसी भी परिस्थिति में अनावश्यक जगह पर पार्किंग ना हो सके. श्री लुणायत ने कहा कि प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे. प्रेसवार्ता में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारिदयार, परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल, निदेशक डीआरडीए डॉ अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-presented-the-accused-of-bangladeshi-infiltration-in-the-court-sent-them-to-jail/">ED

ने बांग्लादेशी घुसपैठ कराने के आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, भेजे गये जेल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही