Search

 
 
 

आदित्यपुर : सीवरेज का काम कर रहे ठेकेदार का छह लाख का उपकरण चोरी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में सीवरेज ड्रेनेज योजना का काम कर रहे सापुरजी पालमजी के पेटी ठेकेदार का 6 लाख का उपकरण अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. इस संबंध में आदित्यपुर थाना में पेटी ठेकेदार उपेंद्र सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके कार्यस्थल से मशीन में लगने वाले जैक का सेट (10 पीस) की चोरी कर ली है. इसे भी पढ़ें : जुडको">https://lagatar.in/judco-will-renovate-and-beautify-the-ponds/">जुडको

करायेगा तालाबों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण
उन्होंने बताया कि जैक के एक पीस की कीमत 60 हजार रुपये है और चोरों ने 10 पीस की चोरी की है. पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए छापेमारी शुरू कर दी है. आज शाम पुलिस ने राम मड़ैया बस्ती और मुस्लिम बस्ती से 2 संदिग्ध को उठाया है जिससे पूछताछ जारी है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि जल्द इस चोरी की घटना का खुलासा हो जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही