Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर ईएसआई के डॉक्टर अभिषेक पटना में शराब के नशे में गिरफ्तार, जेल भेजा

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर ईएसआई अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक मुन्नू को पटना में गर्दनीबाग पुलिस ने शुक्रवार की रात शराब पीते हुए गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को क्रिसमस सेलिब्रेट करने जमशेदपुर से डॉक्टर अभिषेक मुन्नू पटना गए थे. रात में अपने आवास पर बैठकर वे शराब पीकर क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे थे. देर रात गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरुण कुमार को सूचना मिली की गर्दनीबाग थाना के रोड नंबर 33 चितकोहरा चर्च कंपाउंड में स्थित अपने आवास में डॉक्टर अभिषेक मुन्नू शराब पी रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/GARDANIBAG-THANA-1-300x207.jpg"

alt="" width="300" height="207" /> इसे भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/dissolved-in-color-at-maithon-dam-two-patients-of-corona-found/">मैथन

डैम पर रंग में भंग, मिले कोरोना के दो मरीज
पुलिस ने डॉक्टर के आवास पर छापेमारी की तो वे शराब के नशे में टल्ली थे. पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो डॉक्टर के शराब पीने की पुष्टि हुई. मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉक्टर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया. गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शराबबंदी का माखौल उड़ाने वाले लोगों को गिरफ्तार करना पुलिस की प्राथमिकता है. गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर ईएसआई अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक मुन्नू को शराब के नशे में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल डॉक्टर को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही