Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सब्सिडी व विशेष छूट के बाद भी ईएमसी क्लस्टर के 22 प्लॉट व 90 फ्लैटेड फैक्ट्री खाली

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में सरकार के द्वारा दी जा रही सब्सिडी और विशेष छूट के बावजूद उद्यमी उद्योग लगाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. इस बात पर चिंता व्यक्त करते हुए जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने कहा कि अब भी ईएमसी क्लस्टर के 22 प्लॉट और 90 फ्लैटेड फैक्ट्री खाली हैं. इसलिए वे होली के बाद प्लॉट के आवंटन के लिए नोटिफिकेशन निकालने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछली पीसीसी की बैठक में ईएमसी में नर्सिंग कॉलेज और मेडिकल उपकरण के निर्माण के लिए प्लॉट आवंटित करने को मंजूरी दी गई है, लेकिन अब भी 22 प्लॉट खाली होना चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि ईएमसी क्लस्टर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है, वहां जुस्को को जेबीवीएनएल की पावर सब स्टेशन के साथ चौड़ी सड़कें, स्ट्रीट लाइट, पानी आदि की सुविधाएं उद्योगों के लिए मौजूद हैं. इसके अलावा ईएमसी में मल्टी सुपर होस्पिटेलिटी अस्पताल भी स्थापित कराए जा रहे हैं. बता दें कि यहां कुल 48 प्लॉट के साथ 99 फ्लैटेड फैक्ट्री इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए उपलब्ध हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-lalu-kalundia-got-first-place-in-cross-country-race/">चाईबासा

: क्रॉस कंट्री दौड़ में लालू कालुंडिया ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

ईएमसी में उद्योग लगाए तो मिलेंगे यह फायदे - 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JIYADA-300x180.jpg"

alt="" width="300" height="180" /> आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार नए उद्यमियों को कई फायदे दे रही है. जिसमें ईएमसी में जमीन की कीमत उद्यमियों को 50 फीसदी ही देनी होगी. वर्तमान में ईएमसी में करीब एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ जमीन दर निर्धारित है, लेकिन उद्यमियों को मात्र 50 लाख में एक एकड़ जमीन मिलेगी. इतना ही नहीं यह कीमत उद्यमियों को 10 किश्तों में देनी है. इसके अलावा बैंकों से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए ऋण लेने पर सरकार की ओर से सामान्य ब्याज में दो से ढ़ाई फीसदी की छूट दी जा रही है. इसके अलावा कैपिटल निवेश पर भी सरकार 20 फीसदी की टैक्स में छूट देगी. ताकि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की ओर राज्य के युवा उद्यमी मुखातिब हो सकें. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-chintu-variety-store-destroyed-by-fire-in-pitajudi-loss-of-lakhs-2/">चाकुलिया

: पिताजुड़ी में आग से चिंटू वैरायटी स्टोर स्वाहा, लाखों का नुकसान

क्या कहते हैं क्षेत्रीय निदेशक 

जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने कहा कि आनेवाले समय में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का भारी डिमांड होगा. जिस कदर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स वाहनों की मांग बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गैरवाजिब नहीं होगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग संमय की मांग है. इन्ही बातों को देखते हुए आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इसके लिए अलग क्लस्टर स्थापित किया गया है. उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्लॉट के साथ किराए के स्पेस भी मौजूद हैं जो महज 15 रुपये प्रति वर्गफीट पर आवंटित की जा रही है. झारखंड सरकार भी इसमें सभी तरह से उद्यमियों को सहयोग कर रही है. होली के बाद बचे हुए 22 प्लॉट और 90 फ्लैटेड फैक्टरी के आवंटन के लिए नोटिफिकेशन निकाला जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-devotees-dance-on-the-hymns-of-shyam-baba-in-phagun-shyam-festival/">चाईबासा

: फागुन श्याम महोत्सव में श्याम बाबा के भजनों पर झूमे भक्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही