Search

 
 
 

आदित्यपुर : अवैध शराब भट्ठी के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, एक गिरफ्तार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिले के डीसी अरवा राजकमल के आदेश पर उत्पाद विभाग ने आदित्यपुर थाना के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री और संचालित भट्ठी के खिलाफ अभियान चलाया गया. जिले के उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा, भद्रकाली, बोनडीह तथा सतवहनी सहित कई जगहों पर टीम बनाकर एक साथ छापेमारी की. इस अभियान में कई अवैध शराब भट्ठीयों को तोड़ा गया और जावा महुआ, ड्रम आदि जब्त किए गए हैं. [caption id="attachment_570900" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Adityapur-Raid.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उत्पाद विभाग की छापेमारी में गिरफ्तार व्यक्ति.[/caption] इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-13-bottles-of-sakhuas-wood-including-pickup-van-seized-forest-department-takes-action/">गढ़वा

: पिकअप वैन समेत सखुआ का 13 बोटा लकड़ी जब्त, वन विभाग ने की कार्रवाई

छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा

छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी देवेंद्र सिंह, शुक्ला सिंह एवं अन्य फरार हो गए हैं. जबकि सतवहनी से आनंद कालिंदी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. छापामारी अभियान के दौरान 1200 केजी जावा महुआ और 65 लीटर शराब के साथ कई ड्रम को जब्त किया गया है. उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही