Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सपड़ा में आबकारी विभाग ने छापामारी कर अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

Adityapur (Sanjeev Mehta) : अवैध शराब के खिलाफ सरायकेला और जमशेदपुर आबकारी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी विभाग ने शराब माफिया शिवा मंडल के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सपड़ा में दबिश देकर अवैध भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान विभाग ने करीब 50 ड्रम में मौजूद दस हजार केजी जावा महुआ को नष्ट किया है वहीं करीब 200 लीटर तैयार महुआ बरामद किया है. इसे भी पढ़ें :ऑस्कर">https://lagatar.in/these-films-got-place-in-oscars-2023-the-kashmir-files-and-kantara-reached-the-race/">ऑस्कर

2023 में इन फिल्मों को मिली जगह, रेस में पहुंची  ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कंतारा’

करीब तीन घंटे तक चली छापामारी 

[caption id="attachment_522618" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/chapamari4-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> जब्त शराब.[/caption] विभाग ने मौके से शराब बनाने के सामग्री को भी जब्त किया है. करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में शिवा मंडल के काले सम्राज्य को विभाग ने तहस- नहस कर दिया. हालांकि विभाग की दबिश पड़ते ही सारे कारोबारी मौके से भाग निकले. उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार ने बताया, कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी, कि सपड़ा और उत्तमडीह में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है. जिसके बाद जमशेदपुर आबकारी विभाग के सहयोग से वृहद टीम बनाकर छापेमारी की गई. इस दौरान भट्टी का खुलासा हुआ जिसे ध्वस्त करते हुए करीब दस हजार किलो जावा महुआ नष्ट किया गया एवं दो सौ लीटर तैयार महुआ के साथ अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 50 ड्रम, 25 डेकची, 30 बोड़ा, 8 चूल्हा, कोयला, दो साईकल आदि सामानों को जब्त किया गया है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-tradition-of-tusu-festival-is-fading-away-tusu-songs-are-not-heard-in-the-streets/">चांडिल

: धूमिल होती जा रही टुसू पर्व की पारंपरा, गली मोहल्लों में नहीं सुनाई दे रही टुसू गीत

शराब कारोबारी के खिलाफ फरार अभियोजन का मामला दर्ज

[caption id="attachment_522619" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/chapamari-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> शराब भट्टी को ध्वस्त करते आबकारी विभाग.[/caption] उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी के खिलाफ फरार अभियोजन का मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी को भी कहीं पर अवैध शराब भट्टी संचालन होने की जानकारी है, तो वे विभाग को दे सकते हैं, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा. उधर विभाग के इस कार्यवाई के बाद इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. इस कार्रवाई में सरायकेला उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार, एक्साइज इंस्पेक्टर निर्भय सिन्हा, एक्साइज इंस्पेक्टर रामदास भगत, सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, मिथिलेश कुमार के साथ दोनों जिला से लगभग 30 सदस्य टीम में शामिल थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sweaters-distributed-among-children-in-many-anganwadi-centers-of-gandey-block/">गिरिडीह

: गांडेय प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच स्वेटर वितरित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही