Search

 
 
 

आदित्यपुर : रेलवे का हो रहा विस्तार, सेटेलाइट स्टेशन बनाने की हो रही तैयारी

 
Adityapur : आदित्यपुर में रेलवे का विस्तार हो रहा है. इसे टाटानगर का सेटेलाइट स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है. गुरुवार को यहां स्थापित वर्क शॉप और रेलवे साइडिंग के विस्तार के लिए दर्जनों अवैध कंस्ट्रक्शन औऱ अवैध कब्जाधारकों को रेलवे की जमीन से बेदखल किया गया है. आदित्यपुर रेलवे फाटक गुमटी बस्ती से अंडर ग्राउंड ब्रिज तक करीब 500 मीटर सड़क निर्माण और रेलवे के साइडिंग विस्तार के लिए रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई है. [caption id="attachment_333460" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/32-300x186.jpeg"

alt="" width="300" height="186" /> रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर उपेंद्र कुमार सिंह.[/caption] इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-second-term-examination-of-jack-board-xi-started/">चक्रधरपुर

: जैक बोर्ड ग्यारहवीं की‌ द्वितीय सावधिक परीक्षा हुई शुरू

17 परिवारों को घर खाली करने का दिया गया नोटिस

उन्होंने बताया कि इसके अलावा थर्ड लाइन विस्तार के लिए आरआईटी रेलवे पुलिया से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन तक भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार को होगी. इसके लिए रेलवे की ओर से नेपाली बस्ती और मोहन नगर के 17 परिवारों को घर मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है. उन्होंने बताया कि आदित्यपुर आनेवाले संमय में बी ग्रेड का स्टेशन बनेगा, कई रेल गाड़ियां यहीं से डिपार्चर होगी, जिसकी तैयारी दक्षिण पूर्व रेल प्रशासन जोर-शोर से कर रही है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही