Search

आदित्यपुर : युवा जनशक्ति मोर्चा का हुआ विस्तार

Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाषावाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद के बीच युवा जनशक्ति मोर्चा राजनीति पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी देगी. यह बात आदित्यपुर 2 स्थित कल्याण कुंज सभागार में युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने कही. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा के लोगों को मोर्चा में शामिल कराया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sahiyas-will-lay-siege-to-the-vidhansabha-on-february-16-for-their-12-point-demand/">घाटशिला

: 12 सूत्री मांग को लेकर 16 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी सहियाएं
इसमें बहरागोड़ा से नित्यानंद पॉल, अजीत महतो, निर्मल महतो, अमरचंद मुंडा, विश्वदेव पातर, रसोराज महतो, अंजली महतो आदि शामिल हुए. राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने सभी को माला पहनाकर और सदस्यता फॉर्म देकर पार्टी में शामिल कराया. मोर्चा में शामिल करते ही नित्यानंद पॉल को राष्ट्रीय कार्यसमिति में संगठन प्रभारी के रूप में शपथ दिलाई गई. उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में संगठन का विस्तार जारी रहेगा और विधानसभावार लोगों को दायित्व सौंपा जाएगा. मोर्चा स्वामी विवेकानंद के नीति सिद्धांतों पर आगे बढ़ेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp