Search

 
 
 

Adityapur : झारखंंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में आ रहे हैं फर्जी कॉल, डीसी ने लाभुकों को किया सावधान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में फर्जी कॉल आ रहे हैं. सूचना आ रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नंबर पर योजना को लेकर कॉल आ रहे हैं जो पूरी तरह से फर्जी हैं. यह बातें डीसी सरायकेला रविशंकर शुक्ला ने कही है. उन्होंने सावधान करते हुए योजना के तहत निबंधित बहन-बेटियों से आग्रह किया है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से संबंधित कॉल आने पर ओटीपी या अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी कॉल करने वाले के साथ साझा कदापि नहीं करें. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-there-has-been-no-development-of-tribal-farmer-laborers-in-24-years-john-miron/">Chaibasa

: 24 साल में आदिवासी किसान मजदूरों का नहीं हुआ विकास – जॉन मिरन
उन्होंने बताया कि झारखंंड सरकार इस योजना को लेकर किसी तरह का कॉल नहीं कर रही है. अतः आप सभी सतर्क रहें और ऐसे कॉल आने पर अपने बैंक खाता की जानकारी नहीं दें. उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड से बचना बहुत जरूरी है. कई लोग मैसेज या फर्जी कॉल करके फ्रॉड कर रहे हैं. एसएमएस, व्हाट्सएप, मेल या टेलीग्राम के जरिये भी मैसेज आ सकते हैं, इसलिए आप सभी से आग्रह है सावधान रहें. उन्होंने बताया कि झारखंंड पुलिस ऐसे मामलों को लेकर सतर्क हैं. किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत एक्शन लेते हुए फर्जी कॉलर को चिन्हित करने का कार्य करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही