Search

 
 
 

आदित्यपुर : पीएचईडी कैम्पस में रिटायरमेंट के बाद भी जमे हैं कर्मचारियों के परिवार

 
  • कैम्पस को बना डाला है पशुओं का तबेला, कर्मचारी और ऑफिसर वसूलते हैं भाड़ा
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के कैम्पस में रिटायरमेंट के बाद भी दर्जनों कर्मचारियों के परिवार क्वार्टर पर कब्जा जमाए बैठे हैं. ये सेवानिवृत्त कर्मचारी वर्षों पहले (10 से 20 साल पूर्व) रिटायर हो चुके हैं, विभाग से सभी तरह का सेटलमेंट ले चुके हैं लेकिन ये विभाग के आवास को अपना घर द्वार बना बैठे हैं. और तो और कैम्पस में गाय भैंस को पालकर पशुओं का तबेला बनाये हुए हैं. ये लोग कैंपस में रहकर फ्री बिजली, पानी, कैम्पस का फल फूल और अन्य संपत्तियों पर भी कब्जा किये हुए हैं. सुत्रों से पता चला है कि ये सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी यहां का वर्तमान कर्मचारियों के माध्यम से ऑफिसर को भाड़ा वसूल कर भी देते हैं. पिछले महीने दिसंबर 2023 में ही इनके विरुद्ध शिविर के प्रभारी कनीय अभियंता इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आवास कब्जाने की शिकायत लिखित रुप से कर चुके हैं, जिसके आधार पर इन कर्मचारियों को नोटिस भी दिया गया लेकिन इनके कान पर जूं तक नहीँ रेंगा है. इस बात की चर्चा कॉलोनी में जोरशोर से है और सभी यहां के ऑफिसर्स को संदेह की निगाह से देख रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-familys-400-pass-slogan-creates-panic-in-opposition-haricharan-sandil/">नोवामुंडी

: भाजपा परिवार का 400 पार नारा से विपक्ष में खलबली : हरिचरण सांडिल

इन कर्मचारियों के विरुद्ध कनीय अभियंता कर चुके हैं रिपोर्ट

सहदेव पासवान, बूटन पासवान, रंजीत पासवान, रंजन यादव, बबलू शर्मा, शंकर शर्मा, त्रिवेणी राम, गीता देवी, गुड़िया देवी, भारती देवी, स्वर्गीय राघो सिंह का परिवार और शिव कुमार तिवारी का परिवार. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही