Search

 
 
 

आदित्यपुर : रजक समाज का पारिवारिक मिलन समारोह

 
  • स्वच्छता के जनक थे बाबा संत गाडगे : अजय रजक
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर रजक समाज का पारिवारिक मिलन समारोह रविवार को जय प्रकाश उद्यान में सम्पन्न हुआ. इस मौके पर रजक समाज बाबा संत गाडगे की 148वीं जयंती मनाई गई. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर डोमन रजक, विशिष्ट अतिथि पूर्वी सिंहभूम के समाज के अध्यक्ष अजय रजक, विशिष्ट अतिथि पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता हरिनंदन रजक, सुषमा देवी मौजूद रही. समारोह की अध्यक्षता सीताराम रजक ने और संचालन सियाराम बैठा ने किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-speeding-highway-entered-the-house-people-narrowly-escaped/">चांडिल

: घर में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल-बाल बचे लोग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Rajak-Samaj.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुख्य अतिथि डोमन रजक ने कहा कि बाबा संत गाडगे की जीवनी की चर्चा करते हुए कहा कि वे स्वच्छता के जनक थे. उनके चरित्र का अनुकरण आज सम्पूर्ण संसार कर रहा है. हमें संतों के साथ अपने माता पिता का भी ख्याल रखनी चाहिए. मौके पर रजक समाज की कार्यकारिणी के लोग सक्रिय रूप से लगे रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-massive-fire-broke-out-in-an-electronic-warehouse-in-baradwari/">जमशेदपुर

: बाराद्वारी में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग
अध्यक्ष सीताराम रजक ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदित्यपुर रजक समाज एकजुटता का परिचय देने आज एक साथ जुटा है. आज के मिलन समारोह में समाज के उत्थान और शैक्षणिक तथा सामाजिक मूल्यों पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन समाज के लोगों ने किया. समारोह को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक पिंटू रजक, सोनू रजक, रवि रजक, रंजीत रजक, बंटी रजक, पप्पू रजक आदि की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही