Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिंदली में 10वीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिंदली में शनिवार को 10वीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया. इसके साथ ही विद्यालय परिसर में स्टाफ और दिव्यांग छात्रों के लिए अत्याधुनिक टॉयलेट का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा मौजूद रहे. उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता और अत्याधुनिक टॉयलेट की तारीफ की. उन्होंने कहा कि जिले में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार करना हमारा उद्देश्य है. मौके पर अन्य अतिथियों के रूप में पार्षद डॉ. नथुनी सिंह, उद्गम संस्था की मुख्य संरक्षक सोनिया सिंह, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के संरक्षक संजीव सिंह बबुआ, पीएन झा मौजूद रहे. [caption id="attachment_576404" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Adityapur-Dindli1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विदाई समारोह में उपस्थित छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-raj-bhavan-siege-of-congress-on-march-13-thousands-of-workers-from-the-district-will-join/">आदित्यपुर

: कांग्रेस का राजभवन घेराव 13 मार्च को, जिले से शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को दिए कामयाबी के टिप्स

जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को कामयाबी के टिप्स भी दिए. उन्होंने कहा लक्ष्य हासिल करने के लिए गुरुजनों का सम्मान करना बेहद जरूरी है एवं कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त किया जा सकता है. कार्यक्रम में जिला बालिका शिक्षा प्रभारी सांत्वना जेना, बंगियो एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके नंदी, मारवाड़ी महिला मंच की सचिव सीमा अग्रवाल मौजूद रहीं. कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने कहा विद्यार्थियों को हमेशा अपना लक्ष्य बड़ा रखना चाहिए. कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका गीता कुमारी, गीता कुमारी राय, उषा, अनिमा, अमिता, रजनी, पूजा, जगन्नाथ, भवतारन महतो आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही