Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कर्मचारी नेता शशांक गांगुली को दी गई विदाई, कर्मचारियों ने किया अभिनंदन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कर्मचारी नेता शशांक गांगुली के सेवा निवृत्ति के उपरांत मंगलवार को ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स आदित्यपुर परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. अपने संबोधन में गांगुली ने कहा कि उन्होंने 33 वर्ष तक अपनी सेवा दी. अब बिछड़ने का समय आ गया है. उन्होंने बताया कि वे काम के अलावा कर्मचारियों का नेतृत्व करते रहे. प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कर्मचारियों के हित में कई काम किए. जिसमें हजारों कर्मियों का नियमितीकरण, प्रोन्नति के साथ वर्ष 97 में कार्यालय के टूटने पर हजारों कर्मियों को झारखंड में सामंजस्य कराने, स्वर्णरेखा परियोजना को निगम बनाने से रोकने तथा स्थानीय आदिवासी विस्थापित कर्मियों को एक नई पहचान दिलाने का काम किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-development-council-will-conduct-a-survey-of-bhojpuri-speaking-families/">जमशेदपुर

: भोजपुरी भाषी परिवार का सर्वे कराएगी विकास परिषद

कर्मचारी नेता प्रणव शंकर ने गांगुली की प्रशंसा की

समारोह का संचालन करते हुए कर्मचारी नेता प्रणव शंकर ने गांगुली के कर्मियों के लिए अपनी समर्पित भावना की भूरी भूरी प्रशंसा की. कार्यपालक अभियंता लॉरेंस मरांडी ने उन्हें शॉल ओढाकर तथा बुके देकर स्वागत किया. शिव चरण दे ने गांगुली को समर्पित अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया. समारोह में विमल सिंह, दुर्गा चरण माझी, कार्तिक चंद्र साव आदि ने विचार रखे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही