Adityapur (Sanjeev Mehta) : सुवर्णरेखा परियोजना चांडिल कॉम्प्लेक्स के प्रशासक के तकनीकी सचिव मनोज कुमार सिंह रविवार को सेवानिवृत्त हो गए. इस अवसर पर मुख्य अभियंता अशोक कुमार दास की ओर से विदाई समारोह का आयों किया गया. अपने संबोधन में मुख्य अभियंता ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आज जो परियोजना का डिस्ट्रीब्यूशन लाइन काम कर रहा है और पश्चिम बंगाल ओडीशा के साथ झारखंड के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है उसमें मनोज कुमार सिंह का अमूल्य योगदान है. उन्होंने इनकी कमी खलने की बात कही. विदाई समारोह में केशव प्रसाद यादव, राज कृषणा जी, यतीश मल्लिक, अजय कुमार प्रजापति आदि ने भी विचार रखा और उनके उल्लेखनीय कार्यों को सराहा. समारोह का संचालन कुमार सुबोध शरण ने किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-state-governments-promise-to-set-up-displacement-commission-turned-out-to-be-false-ramchandra-sahis/">चांडिल
: राज्य सरकार के विस्थापन आयोग गठन का वादा झूठा निकला : रामचंद्र सहिस [wpse_comments_template]
: राज्य सरकार के विस्थापन आयोग गठन का वादा झूठा निकला : रामचंद्र सहिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment