Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका को नम आंखों से दी गई विदाई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. शनिवार को स्कूल परिसर में शिक्षक और स्कूली बच्चों शुभेक्षा समारोह का आयोजन किया गया. इसमें संध्या प्रधान को नम आंखों से विदाई दी गई. शुभेच्छा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-inter-district-senior-womens-cricket-tournament-p-singhbhum-defeated-jamtara/">चाईबासा

: अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में प. सिंहभूम ने जामताड़ा को हराया

सम्मान पत्र समेत उपहार देकर किया गया सम्मानित

मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत शिक्षिका संध्या प्रधान को सम्मानित किया. वही स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें सम्मान पत्र समेत उपहार से सम्मानित किया. कार्यक्रम में बच्चों ने “गुरुवर ना जाओ छोड़कर यह कहती है धड़कन” गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया. सेवानिवृत शिक्षिका संध्या प्रधान ने कहा कि भले ही स्कूली पठन-पाठन कार्य से सेवानिवृत्त हुई है. लेकिन शिक्षा और बच्चों से दूर नहीं है. स्कूल में रहकर जो कार्य शिक्षा के लिए नहीं कर पाई वह अब सेवानिवृत्त होकर करेंगी. प्रधान ने कहा कि यह स्कूल इन के लिए रणक्षेत्र से कम नहीं था जिसे एक मुकाम तक पहुंचाया है. कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरेंद्र नारायण सिंह ने संध्या प्रधान के शिक्षा जगत में अतुलनीय योगदान की सराहना की. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नथुनी सिंह, सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन के संरक्षक पीके नंदी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-in-the-incident-of-fire-in-baradhadika-village-all-the-goods-were-burnt-to-ashes/">घाटशिला

: बड़ाधादिका गांव में आगलगी की घटना में सारा सामान जलकर खाक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही