Search

 
 
 

आदित्यपुर : आकाशवाणी के प्रोग्राम हेड आत्मेश्वर को दी विदाई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आकाशवाणी जमशेदपुर के प्रोग्राम हेड आत्मेश्वर झा को मंगलवार की शाम केंद्र के आकस्मिक उद्घोषकों ने भावभीनी विदाई दी. उनका स्थानांतरण आकाशवाणी क्योंझर हो गया है. वहां वे योगदान करने जा रहे हैं. मंगलवार को आकाशवाणी जमशेदपुर में कृषि व गृह एकांश के कक्ष में उन्हें विदाई दी गई. इस अवसर पर झा को आकस्मिक उद्घोषकों ने पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट किया. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-block-development-officer-distributed-ration-kits-and-blankets-among-the-affected-families/">चंदवा

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लिया संज्ञान, पीड़ित परिवारों में बांटे राशन किट और कंबल
झा ने कहा कि जब तक वे इस केन्द्र में रहे, सभी का परस्पर सहयोग रहा. सभी के साथ बहुत ही अच्छा संबंध रहा. उन्होंने बताया कि वे जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त होंगे. मौके पर उद्घोषक नीलू कुमारी, संतोषी झा, कुमारी जयश्री, संजय प्रसाद, शशांक शेखर, राजेश कुमार, अनिमेष बख्शी, सुरेन्द्र टुडू, प्रवीण सेठी और अंजला जोशी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही