Search

 
 
 

आदित्यपुर : बीरबांस पंचायत सचिवालय में किसान गोष्ठी आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया प्रखंड के बीरबांस पंचायत सचिवालय में बुधवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की ओर से एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी का शुभारंभ बतौर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के प्रमुख सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. अरविंद मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के लिए केवीके के साथ-साथ आत्मा का प्रयास भी महत्वपूर्ण है. किसान नई तकनीक से खेती कर दोगुना लाभ कमा सकते हैं. इसके लिए उन्होंने वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के गुर भी बताए. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhand-johar-album-dedicated-to-world-tribal-day/">चाईबासा

: विश्व आदिवासी दिवस के लिए समर्पित है झारखंड जोहार एल्बम

सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं की दी गई जानकारी

मौके पर उपस्थित कृषि कर्मण पुरस्कर विजेता किसान सोखेन हेम्ब्रम ने अल्पवृष्टि से उत्पन्न सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए किसान हित में योजनाओं के कार्यान्वयन की अपील की. अन्य किसानों ने भी अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराते हुए इससे निपटने का सुझाव मांगा. इस दौरान आत्मा की बीटीएम अंतिमा कुमारी ने भी खेती के विभिन्न तरीकों को बताया. इसके लिए सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी उन्होंने दी. इस मौके पर स्थानीय मुखिया संगीता हांसदा, महिला प्रसार पदाधिकारी विमोला तिर्की समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-sudarshan-nayak-the-son-of-nandpur-gave-dry-ration-to-the-orphan-brothers/">मनोहरपुर

: नंदपुर के पंसस सुदर्शन नायक ने अनाथ भाइयों को दिया सूखा राशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही