Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दिसंबर से गजिया बराज से किसानों को मिलेगा सिंचाई के लिए पानी

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)दिसंबर 2023 से गम्हरिया के गजिया बराज से आसपास के तकरीबन 10 हजार किसानों को पाइप लाइन से सालोंभर सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा. यह दावा आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने किया है. वे बुधवार की शाम झामुमो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ईचा डैम भी बनेगा और कोई गांव भी नहीं डूबेगा. मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में कई छुटभैये नेता हाथ पांव मार रहे हैं, लेकिन जमीन से जुड़ा मैं ही नेता हूं. कोल्हान के सबसे बड़े आंदोलनकारी नेता दिवंगत देवेंद्र चंपिया के बाद वे ही हैं जो यहां के जल, जंगल, जमीन से जुड़कर लोगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-giant-python-found-in-the-house-created-panic/">चाईबासा

: घर में मिला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

कोल्हान से भाजपा के दो-दो मुख्यमंत्री बने, लेकिन गिनाने के लिए कुछ नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कोल्हान के दो-दो मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनके पास एक भी काम जनता को गिनाने के लिए नहीं है. रघुवर दास के शासनकाल में कारखानों के पट बंद होने लगे, जिसे खुलवाने का कोई प्रयास नहीं किया. अर्जुन मुंडा खरसावां में 25 बेड का अस्पताल नहीं खुलवा पाए, हजारों एकड़ जमीन अभिजीत स्टील को स्थापित करने के लिए अधिग्रहित करवाये, लेकिन यह कंपनी भी आज अतीत बन चुका है. हमने किसानों को सालों भर खेती करने के लिए सिंचाई की व्यवस्था की है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-girls-have-to-be-educated-and-empowered-chief/">नोवामुंडी

: बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना है : मुखिया

सदर अस्पताल में बहाल की आईसीयू की सुविधा 

उन्होंने कहा कि कोल्हान में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सदर अस्पताल में आईसीयू की सुविधा बहाल की. वहां 25 बेड उपलब्ध कराए. कुचाई में अस्पताल खुलवाया, गम्हरिया में पीपीपी मोड पर अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं. उद्योगों में 75 फीसदी स्थानीय लोगों को नौकरी देना सुनिश्चित कराया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अब सभी विभागों में स्थायी नौकरी दी जा रही है. यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही