Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के स्वर्णरेखा भवन स्थित प्रशासक कार्यालय पर 22 फरवरी से चांडिल निवासी स्वर्णरेखा डैम के विस्थापित मनोहर महतो अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे हैं. उनके समर्थन में दर्जन भर और भी विस्थापित बैठ गए हैं. उनके अनशन का शुक्रवार को 10वां दिन है. अनशन जारी रहने की सूचना पाकर सराईकेला अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने अनशन स्थल पर तीन पालियों में तीन दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. दंडाधिकारी क्रमशः सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक अनशन और धरना पर बैठे व्यक्तियों की स्थिति पर नजर रखेंगे. साथ ही समय-समय पर उनकी चिकित्सकीय जांच कराएंगे और जरूरत पड़ने पर आदित्यपुर थाना प्रभारी की मदद से अनशनकारी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई करेंगे. [caption id="attachment_570453" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Adityapur-ANSHAN-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> मनोहर महतो के समर्थन में धरना पर बैठे लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/ed-raids-ranchi-ramgarh-and-hazaribagh-regarding-coal-linkage/">Breaking
: कोल लिंकेज मामले में ED का रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में छापा अनुमंडल पदाधिकारी ने आदित्यपुर थाना प्रभारी को धरना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया है. उल्लेखनीय है कि अनशनकारियों की मांगों को स्वर्णरेखा परियोजना के अपर निदेशक कार्यालय ने राज्य स्तरीय मांग करार देते हुए जल संसाधन विभाग के सचिव को अवगत कराते हुए निर्देश मांगा है. इधर अनशन पर बैठे विस्थापित ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता है, वे आमरण अनशन जारी रखेंगे. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-raid-at-bjp-mlas-premises-eight-crore-cash-recovered-son-arrested/">कर्नाटक
: भाजपा विधायक के ठिकानों पर रेड,आठ करोड़ कैश बरामद, बेटा 40 लाख घूस लेते गिरफ्तार

Leave a Comment