Search

 
 
 

Adityapur : ताला इंटरप्राइजेज में बॉयलर फटने से पिता-पुत्र झुलसे, पिता की मौत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 7 स्थित ताला इंटरप्राइजेज नामक कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट होने से काम कर रहे पिता और पुत्र झुलस गए. इसमें पिता की मौत हो गई है, जबकि साथ में काम कर रहा पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कंपनी में ब्लास्ट होने और आग लगने के बाद जांच करने आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है. उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 7 बजे अचानक कंपनी में आग लग गई. यहां पिता और पुत्र एक साथ काम कर रहे थे. इस घटना में भाटिया बस्ती निवासी पिता मदन प्रसाद की जलने से मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि बॉयलर ब्लास्ट होने के बाद कंपनी में आग लग गई थी. इसमें पिता बुरी तरह से झुलस गया, जबकि पुत्र शुभम प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गया है. उसे अधजली अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/womens-hockey-tournament-in-simdega-from-16th-being-organized-since-1991/">सिमडेगा

में महिला हॉकी टूर्नामेंट 16 से, साल 1991 से हो रहा आयोजन
कंपनी में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह कंपनी दो माह पूर्व शुरू हुई थी. यहां सीमेंट के प्लास्टिक के बोरे को गलाकर रॉ मैटेरियल बनाया जाता था. स्थानीय लोगों की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई थी, जिसके बाद अग्निशमन की टीम यहां पहुंचकर आग बुझायी. बताया जा रहा है कि यहां कंपनी किराये पर चलायी जा रही थी. अरुण सिंह नामक व्यक्ति से यह कंपनी किराया पर लिया गया है. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-internship-scheme-application-process-started-for-one-crore-youth-how-to-do-what-is-the-qualification/">प्रधानमंत्री

इंटर्नशिप योजना: एक करोड़ युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु, ऐसे करें अप्लाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही