Search

 
 
 

आदित्यपुर : मृतक फिरोज के पिता ने तीन अज्ञात लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के फिरोज हुसैन की बीती रात हुई गोली मारकर हत्या मामले में फिरोज के पिता तफैजुल हुसैन ने तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मर्डर को चुनौती के रूप में लिए हैं, वे खुद इस केस का आईओ हैं इसका उद्भेदन 48 घंटे में करेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-dead-two-serious-in-road-accident-in-haldipokhar/">जमशेदपुर

: हल्दीपोखर में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

दो गुट में चल रही है वर्चस्व की लड़ाई 

मृतक की मां के बयान पर मृतक के ममेरे भाई खुर्सीद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर का धंधा चल रहा है यह जग जाहिर है, मृतक भी अपराधी कादिम खान का ड्रग पैडलर था. उसका खुर्सीद से झगड़ा चल रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि बस्ती में दो गुट में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है यह घटना इसी का परिणाम है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-dead-two-serious-in-road-accident-in-haldipokhar/">जमशेदपुर

: हल्दीपोखर में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही