Search

आदित्यपुर : प्रताड़ना से तंग आ कर थाना पहुंची विवाहिता, थानेदार ने पति को लगाई फटकार

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दिंदली बस्ती में रहनेवाली एक विवाहिता सोमवार को अपने एक साल के बच्चे के साथ थाना पहुंची. विवाहिता ने अपने पति व उनके परिजनों द्वारा प्रताड़ना किए जाने की शिकायत थाना प्रभारी राजन कुमार से की. उसने थानेदार को अपनी दुखभरी दास्तां सुनाते हुए बताया कि उसका नाम मनीषा कुमारी है, वो दिल्ली की रहने वाली है. नवंबर 2020 में उसकी शादी गया बिहार निवासी अंकित कुमार (रेल चालक) से हुआ था. अब उनका एक बच्चा (बेटा) भी है. वो लोग पहले विशाखापत्तनम में रहते थे, पति म्युच्युअल ट्रांसफर कराकर टाटानगर आ गए हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bhora-number-16-people-quench-their-thirst-by-bringing-water-from-4-kilometers-away/">धनबाद

: 4 किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्यास बुझाते हैं भौरा 16 नंबर के लोग

मारपीट करते है पति

मनीषा ने बताया की यहां उनके कुछ परिजन रहते हैं जिनके साथ मिलकर पति मुझे प्रताड़ित करने लगे हैं. मनीषा ने बताया कि गाली गलौज और मारपीट आम बात हो गई है. आज इस बात से तंग आकर वह थाना पहुंची है. थानेदार ने तत्काल फोन कर उसके पति अंकित कुमार को थाना बुलाया और जमकर फटकार लगाई. साथ ही दोबारा शिकायत मिलने पर जेल भेज देने की चेतावनी देकर दोनों को वापस भेजा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-drank-insecticide-treated-in-chc/">चाकुलिया

: युवक ने पी ली कीटनाशक, सीएचसी में इलाजरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp