Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : समाजवादी नेता ने बस्ती में शराब सेवन व बिक्री से तंग आकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना से सटे अलकतरा ड्रम बस्ती के समाजवादी नेता विद्याधर नायक ने अपनी बस्ती में ब्राउन शुगर का खुलेआम सेवन और शराब बिक्री से तंग आकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से बस्ती के युवा और महिलाओं की रक्षा की गुहार लगाई है. पत्र की प्रतिलिपि नायक ने कोल्हान के डीआईजी और उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारियों को भी भेजी है. पत्र में युवाओं में नशे की वजह से चोरी, छिनतई की प्रवृत्ति पनपने और महिलाओं पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ने की जानकारी दी गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uproar-in-the-court-premises-after-the-advocate-was-sent-to-jail-in-handcuffs/">जमशेदपुर

: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने पर कोर्ट परिसर में हंगामा

नशे की लत में दो सगे पुत्र हो रहे बर्बाद

विद्याधर नायक ने बताया कि नशे की इस लत में उसके दो सगे पुत्र बर्बाद हो रहे हैं, बस्ती में आये दिन चोरी छिनतई की घटना घटित हो रही है. आये दिन बस्ती में बाहर के पुलिस वाले आधी रात को धमकते हैं जिससे बस्ती की छवि खराब हो रही है. बस्ती के झोपड़ीनुमा घरों में शराब व ब्राउन शुगर के सेवन व बिक्री के साथ अनैतिक कार्य भी हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्थानीय थाना को इसकी लिखित सूचना देने के बाद भी इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. इसलिए अब अपनी बस्ती के अस्तित्व और युवाओं और महिलाओं की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-april-17-two-gola-cheeta-will-be-organized/">किरीबुरू

: 17 अप्रैल को दो गोला चैता का होगा आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही