Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : प्रोन्नति को लेकर महासंघ ने 11 मई को बुलाई बैठक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट ने मुख्य अभियंता ईचा गालुडीह कॉम्प्लेक्स आदित्यपुर पर उनके क्षेत्राधीन तृतीय वर्ग एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के वर्षों से लम्बित मांगों को जानबूझकर कर लटकाने का आरोप लगाया है. महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष विमल कुमार सिंह एवं प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर ने कहा कि मुख्य अभियंता कार्यालय में दस वर्षों से भी अधिक समय से पदस्थापित कर्मचारियों को जान बूझकर परेशान किया जा रहा है. उच्च न्यायालय द्वारा विभाग को दिए स्पष्ट आदेश के बावजूद प्रोन्नतियों को लटकाया जा रहा है. जिससे सभी कर्मचारी आक्रोश में हैं. इसके लिए महासंघ ने 11 मई को 1:30 बजे दिन में महासंघ कार्यालय में आपात बैठक बुलाई गई है. जिसमें अनिश्चितकालीन उग्र आन्दोलन का निर्णय लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंपाकुड़:">https://lagatar.in/pakur-take-strict-action-against-those-involved-in-illegal-work-dc/">पाकुड़:

अवैध कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें: डीसी

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही