Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बंसल इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की संभावना

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर केंदु गाछ के समीप स्थित बंसल इलेक्ट्रॉनिक ऑटो शोरूम में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे अचानक आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि पूरे शोरूम को देखते ही देखते अपनी चपेट में ले लिया. जिससे शोरूम में रखे सारे वाहन जलकर राख हो गए. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और झारखंड सरकार की दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई. समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. आग काफी भयावह बनी हुई है. आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है. आग बुझने के बाद ही नुकसान का आंकलन हो सकेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-party-celebrated-the-37th-foundation-day-of-the-party-by-cutting-the-cake/">जमशेदपुर

: आजसू पार्टी ने केक काटकर मनाया पार्टी का 37 वां स्थापना दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही