Search

 
 
 

आदित्यपुर : क्वार्टर पर कब्जा करने वाले के साथ हुई मारपीट व हवाई फायरिंग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया अंचल के क्वार्टर पर कब्जा कर रखे बाबू दास नामक व्यक्ति के साथ बीती रात मारपीट की घटना हुई है. घटना के आरोपी देवाशीष दास और अज्जू थापा है. जिसके विरुद्ध थाने में बाबू दास ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी ने दहशत के लिए हवाई फायरिंग भी की है. घटना वन विभाग की जमीन पर कब्जा को लेकर है. पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी द्वारा वन विभाग की जमीन को कब्जा कर रखे झोपड़ी आदि को तोड़ने की कार्रवाई की है. झोपड़ी में टेबुल, कुर्सी और अवैध तरीके से शराब का सेवन किया जाता था. थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना वन विभाग की जमीन का अतिक्रमण करने का है. बता दें कि बाबू दास और देवाशीष दास के बीच सरकारी और वन विभाग की जमीन को अतिक्रमण कर खरीद फरोख्त को लेकर झगड़ा चल रहा है. बाबू दास जहां अंचल कार्यालय के क्वार्टर को कब्जा रखा है वहीं देवाशीष दास वन भूमि को कब्जा कर के आफिस और होटल चलाता है. इसे भी पढ़ें :आबकारी">https://lagatar.in/sisodias-bail-plea-rejected-in-money-laundering-case-related-to-excise-policy/">आबकारी

नीति से संबंधित Money Laundering मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही