Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वाहन जमा नहीं कराने वालों पर दर्ज की जायेगी प्राथमिकी - डीटीओ

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  पंचायत चुनाव को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले के परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के वाहन कोषांग सक्रिय हो गए हैं. इस संबंध में प्रभारी पदाधिकारी वाहन कोषांग सह जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन द्वारा कोषांग द्वारा रिक्विजिशन किये गये वाहनों के लिये निर्देश जारी किया गया है. विदित हो कि रिक्विजिशन किये गये वाहन के मालिकों को बुधवार 10.00 बजे तक अपने वाहनों को काशी साहू कॉलेज में जमा कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वैसे वाहन मालिक जिनका रिक्विजिशन कट चुका है और ससमय उनके द्वारा वाहन जमा नहीं कराया जाता है तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाई की जाएगी. इसे भी पढ़े : 15">https://lagatar.in/67th-bpsc-civil-services-preliminary-examination-to-be-held-after-15th-june-sources/">15

जून के बाद आयोजित होगी 67 वीं BPSC सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा- सूत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही