Search

 
 
 

आदित्यपुर : बालाजी कृष्णा इंजिटेक कंपनी में लगी आग, सात कर्मचारी झुलसे

 
  • हीट ट्रीटमेंट मशीन में तेल डालने के दौरान अचानक चिंगारी भड़की और आग लग गई
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज 6 स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक में बुधवार की शाम अचानक आग लग गई. आग लगने से कंपनी में काम कर रहे करीब सात मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं. सभी मजदूरों को टीएमएच ले जाया गया है. वहां उनका इलाज चल रहा है. आग बुझाने के लिए झारखंड अग्निशमन विभाग का एक दमकल मौके पर पहुंचा है और आग पर काबू का प्रयास कर रहा है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. इसे भी पढ़ें : मतदान">https://lagatar.in/make-all-arrangements-well-before-voting-deputy-commissioner/">मतदान

से पहले सभी व्यवस्था कर लें चाक चौबंद : उपायुक्त
जानकारी के अनुसार कंपनी के हीट ट्रीटमेंट मशीन में तेल डालने के दौरान अचानक चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इसकी जद में कंपनी में काम कर रहे सात मजदूर आ गए. वहीं इस अगलगी से कंपनी को भी भारी नुकसान होने का अनुमान है. कंपनी के अकाउंटेंट ने बताया कि हीट ट्रीटमेंट मशीन में तेल डालने के दौरान यह हादसा हुआ है सभी मजदूर सुरक्षित हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही