Search

 
 
 

आदित्यपुर : आदित्य सिंडिकेट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के आदित्य सिंडिकेट के ब्लॉक नंबर 3 की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. घटना दोपहर 2 बजे की है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है. बता दें कि आदित्य सिंडिकेट में बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई थी, लेकिन सोसाइटी के लोगों की सूझबूझ के कारण समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टल गया. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-the-list-of-star-campaigners-many-names-including-modi-shah-nadda-yogi-rajnath/">भाजपा

ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी,शाह, नड्डा,योगी,राजनाथ सहित कई नाम
समय रहते अग्निशमन और पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था, जिससे मौके पर पहुंच गये थे. हालांकि दमकल पहुंचने से पहले ही आग पर कंट्रोल कर लिया गया था. इसमें कई स्थानीय युवकों ने आग बुझाने वाली अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर खुद ही आग पर नियंत्रण पा लिया. आदित्य सिंडिकेट के निवासियों का कहना है कि समय-समय पर मेंटेनेंस नहीं होने के कारण इस तरह की घटना आए दिन होती रहती है. इस पर सोसाइटी को ध्यान देने की जरूरत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही