Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 स्थित आरआईटी थाना के पीछे न्यू निर्मला ज्वेलर्स के सामने फुटपाथी दुकानों में मंगलवार की दोपहर करीब 3.30 बजे अचानक आग लग गई. इसमें करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई. 3 वाहन व एक जेनरेटर भी जलकर राख हो गई. आग बुझाने के लिए दमकल बुलाया गया, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. बता दें कि आरआईटी थाना के ठीक पीछे मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे फुटपाथी दुकानों में आग लग गई. इसमें करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर स्वाहा हो गई हैं. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर गैरेज और छोटे-मोटे फुटपाथी दुकान जलकर राख हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-chakulia-entrepreneurs-will-go-on-indefinite-strike-from-february-15/">चाकुलिया
: 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे चाकुलिया के उद्यमी इसमें पुराने वाहनों को क्षति पहुंची है. स्थानीय पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी ने झारखंड अग्निशमन विभाग को फोन पर इसकी जानकारी दी. अग्निशमन विभाग के दो दमकल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. घटनास्थल पर मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने की में जुटे. दमकल ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया. मेयर ने अग्नि पीड़ित दुकानदारों को हरसंभव मदद और सहयोग का ढाढस बंधाया है. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : आरआईटी थाना के पीछे न्यू निर्मला ज्वेलर्स के सामने फुटपाथी दुकानों में लगी आग

Leave a Comment