Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा सरायकेला मुख्य मार्ग पर शेन इंटरनेशनल स्कूल से थोड़ा आगे गोपीनाथपुर गांव के समीप विश्वनाथ इंटरप्राइजेज प्लास्टिक फैक्टरी में मंगलवार की देर रात से ही आग लगी हुई है. आग बुझाने का काम सुबह छह बजे तक जारी था. मौके पर अग्निशमन विभाग की 2 दमकल वाहन आग बुझाने में लगी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात करीब 1 बजे फैक्टरी में आग देखा गया जो देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग की काफी लपटें तेज हो गई. तब तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसे भी पढ़ें :आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-one-person-one-building-different-allotments/">आरोग्यम
स्कैम : एक व्यक्ति, एक बिल्डिंग, आवंटन अलग-अलग
सेवा परीक्षा के अभ्यर्थी आवेदन वापस नहीं ले सकेंगे : यूपीएससी [wpse_comments_template]
स्कैम : एक व्यक्ति, एक बिल्डिंग, आवंटन अलग-अलग
आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया
स्थानीय लोगों ने अपनी ओर से आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया. हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो पाए. ग्रामीणों ने कांड्रा थाना को सूचना दी जिसके बाद कांड्रा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर आदित्यपुर से फायर ब्रिगेड और आधुनिक पावर प्लांट से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. उसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ, जो सुबह छह बजे तक आग बुझाने में लगे थे. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. आग बुझाने में आदित्यपुर फायर ब्रिगेड और आधुनिक पावर प्लांट के फायर ब्रिगेड के साथ कांड्रा थाना के एएसआई बबलू मांझी, आरक्षी अंगद पांडे भी आग पे काबू पाने में भूमिका निभाई. बता दें कि प्लास्टिक कंपनी होने के कारण आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग को काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है. समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नहीं बुझी थी, प्रयास अब भी जारी है. इसे भी पढ़ें :सिविल">https://lagatar.in/candidates-of-civil-services-examination-will-not-be-able-to-withdraw-the-application-upsc/">सिविलसेवा परीक्षा के अभ्यर्थी आवेदन वापस नहीं ले सकेंगे : यूपीएससी [wpse_comments_template]
Leave a Comment