Search

 
 
 

आदित्यपुर : अंडरग्राउंड केबुल में लगी आग, दो फुटपाथी दुकान जलकर राख

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे जेबीवीएनएल के अंडरग्राउंड केबुल में आग लगने से दो फुटपाथी दुकान जलकर राख हो गया है. आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के दमकल को बुलाना पड़ा तब कहीं जाकर एक घंटे बाद आग को बुझाया गया. घटना नगर निगम के वार्ड 17 के प्रभात पार्क के पास की है. वहीं आगजनी की घटना से पूरे क्षेत्र के तकरीबन 1000 घरों में सुबह तीन बजे से ही बिजली आपूर्ति बंद है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-holi-meeting-ceremony-of-shiv-mandir-mahila-samiti-a-lot-of-gulal-flowed/">कोडरमा

: शिव मंदिर महिला समिति का होली मिलन समारोह, खूब उड़े गुलाल

लिट्टी व चाय नाश्ते का दुकान पूरी तरह जलकर राख

बिजली विभाग के लोगों ने बताया कि अंडरग्राउंड केबुल जलकर राख हो गया है जिसे तत्काल दुरुस्त करना संभव नहीं है. इसलिए तत्काल ओवरहेड तार से बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है जिसमें भी करीब छह घंटे का समय लगेगा. बिजली नहीं रहने से करीब एक हजार परिवारों को नित्यकर्म से लेकर खाना पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. वहीं केबुल में लगी आग के चपेट में दो फुटपाथी दुकानदार शिशुपाल और अंजन का लिट्टी और चाय नाश्ते का दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है. दोनों दुकानों में करीब 10 -20 हजार की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :जमीन">https://lagatar.in/job-case-in-exchange-of-land-court-summons-14-including-lalu-rabri-misa/">जमीन

के बदले नौकरी मामला : लालू, राबड़ी, मीसा समेत 14 को कोर्ट का समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही