Search

 
 
 

आदित्यपुर : बाजार के बीचो-बीच पेट्रोल पंप के करीब बिक रहे पटाखे

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में बाजार के बीचो-बीच पेट्रोल पंप के करीब पटाखा खुलेआम बिक रहा था. बुधवार को गम्हरिया सीओ अरविंद कुमार बेदिया और थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने पटाखा दुकानें हटाने का आदेश दिया और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी है. सीओ ने पटाखा विक्रेताओं से जब लाइसेंस मांगा तो लाइसेंस में पटाखा बेचने का स्थान फुटबॉल मैदान चिन्हित है. इसपर सीओ ने लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी देते हुए तत्काल दुकानें हटाने और चिन्हित स्थल पर दुकान ले जाने का आदेश दिया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-voting-awareness-run-organized-to-ensure-100-voting/">आदित्यपुर

: शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान जागरूकता दौड़ का आयोजन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Adityapur-Patakha-Dukan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि थाना रोड में पर्व-त्योहार के मौकों पर बेतरतीब दुकानें सज जाती हैं. इससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है. थाना रोड ही नहीं, आदित्यपुर के गली मोहल्लों में भी पटाखा की दुकानें सजी हुई हैं, जो खतरे को आमंत्रण दे रही हैं. इसी सूचना पर सीओ ने थाना प्रभारी के साथ मिलकर बाजार में पहुंचे और पटाखा दुकानदारों को चेतावनी दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही